फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिचेल स्टार्क का भी उस्ताद निकला यह कैरीबियाई गेंदबाज, फेंकी 'बॉल ऑफ द सेंचुरी', उड़ा मजाक

Wed, 01 Aug 2018 12:41 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sheldon Cottrell
विज्ञापन

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसर ने वन-डे मैच में कैरीबियाई टीम के फास्ट बॉलर शेल्डन कॉटरेल ने एक ऐसी गेंद फेंकी, जिसे फैंस ने 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' का नाम दे डाला। कॉटरेल की इस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बांग्लेदश के खिलाफ पहला ओवर डालने आए शेल्डन कॉटरेल के सामने सलामी बल्लेबाज अनामुल हक गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर अचानक बॉल उनके हाथ से छूटकर सीधे सेकंड स्लिप पर खड़े खिलाड़ी के हाथों में जा पहुंची। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर कॉटरेल का काफी मजाक भी बनाया गया।

बता दें कि साल 2017 में एशेज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' फेंकी थी, लेकिन अब एक ऐसी गेंद फेंकी गई है जिसे 'नो बॉल ऑफ द सेंचुरी' कहा जा रहा है। बता दें कि इस शेल्डन कॉट्रेल ने अब तक कुल छह वन-डे मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें कुल 8 विकेट मिले हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों के बीच हुई वनडे सीरीज संपन्न हो चुकी है, जिसे बांग्लादेश ने 2-1 से जीत लिया। अब दोनों के बीच टी20 सीरीज होगी। टी20 सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज टीम की घोषणा भी हो चुकी है। इसमें चाडविक वाल्टन और शेल्डन कॉटरेल की वेस्ट इंडीज टी-20 टीम में वापसी हुई है। वहीं दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को आराम दिया गया है। गेल बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शामिल थे।
विज्ञापन


देखें वीडियो:

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें