पाकिस्तान के एक युवा बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 मैच में ऐसी रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी की जिसे अब तक विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी भी नहीं कर सके थे।
पाक क्रिकेट में धाकड़ बल्लेबाजी की बात हो तो सबसे पहले और एकमात्र नाम आता है शाहिद अफरीदी का। लेकिन अफरीदी की टीम में मौजूदगी के बावजूद एक नए बल्लेबाज ने टी-20 में ऐसी धमाकेदार पारी खेली जिसका तोड़ विपक्षी गेंदबाजों के पास नहीं था।
बल्लेबाजों के दम पर ही पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 मैच में 19 रन से हराते हुए सीरीज पर 2-0 से कब्जा भी जमा लिया।
पाकिस्तान ने टी-20 में किया जिम्बाब्वे का सफाया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को अपना आदर्श मानने वाले 21 साल के ओपनर अहमद शहजाद ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच में 98 रनों की ऐसी आतिशी पारी खेली जो टी-20 में पाक की ओर से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी बन गई।
शतक से मात्र दो रन से दूर रह गए इस बल्लेबाज ने महज 64 गेंदों में अविजित 98 रन अनाए। उनकी यह पारी दो अन्य लिहाज से भी शानदार रही।
पहला, यह कि उन्होंने इस पारी में छह गगनचुंबी छक्के लगाए जो एक टी-20 मैच में किसी पाक बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है। ताबड़तोड़ छक्के लगाने में माहिर अफरीदी भी इस रिकॉर्ड को नहीं बना पाए।
दूसरा, शहजाद और कप्तान मोहम्मद हफीज के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई अविजित 143 रनों की साझेदारी। दोनों ने यह साझेदारी 14.2 ओवर में बनाई। जिम्बाब्वे के गेंदबाज इस जोड़ी को तोड़ पाने में नाकाम भी रहे।
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उड़ाया सचिन का मजाक!
करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले शहजाद ने जब 74 रनों का आंकड़ा छुआ तो वह टी-20 क्रिकेट में यहां तक पहुंचने वाले पाकिस्तान के पहले सलामी बल्लेबाज भी बन गए थे।
इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सलमान बट के नाम था जिन्होंने 2008 में कनाडा के खिलाफ बनाया था।