फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम में मार्श की वापसी

Mon, 21 Jan 2013 06:17 PM IST
सिडनी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी दो ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज के लिए शीर्षक्रम के बल्लेबाज शॉन मार्श को टीम में वापस बुलाया है। मुख्य चयनकर्ता जॉन इनवेरारटी ने कहा कि मार्श उन छह खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें हाल ही में बिग-बैश टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन के कारण टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


मार्श के अलावा एरोन फिंच, एडम वोग्स, बेन कटिंग, जेम्स फुल्कनर और बेन लॉफलिन को टीम में जगह दी गई है। पहली टी-20 मैच 26 जनवरी और दूसरा 28 जनवरी को खेला जाएगा।

श्रीलंका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किए डेविड हसी ज्यादा समय तक टी20 टीम का हिस्सा नहीं रह पाए। वनडे टीम के अहम खिलाड़ी को टी20 मैचों के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ दो टी20 मैच सिडनी और मेलबर्न में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीमः जॉर्ज बैली कप्तान, बेन कटिंग, जेवियर डोहार्टी, जेम्स फॉल्नकर, एरोन फिंच, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, एडम वोग्स, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर और बेन लॉगलीन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें