शशांक मनोहर ने आईसीसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मनोहर ने मई 2016 में 2 साल के लिए आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए थे। हालांकि उन्होंने सिर्फ 8 महीनों के लिए पद संभाला, मगर इस दौरान उनके काम की खासी तारीफ हुई थी। बताया जाता है कि मनोहर ने आईसीसी में तीनों देशों (भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) के बोर्ड का प्रभाव कम किया है।
मनोहर को निर्विरोध आईसीसी का अध्यक्ष मनोनित किया गया था। मनोहर आईसीसी के पहले अध्यक्ष थे, जिनका किसी भी बोर्ड से कोई संबंध नहीं था। अपना कार्यकाल के दौरान मनोहर ने आईसीसी में बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ईसीबी के वर्चस्व और रुतबे को कम करने की पुरजोर कोशिश की थी।
बताया जा रहा है कि मनोहर ने नीजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। गौरतलब है कि मनोहर 2008 से 2011 और फिर 2015 में बीसीसीआई के भी अध्यक्ष रह चुके हैं।