टिकट चेकिंग के दौरान फौजी ने टीसी को चलती ट्रेन से बाहर फेंका
- फोटो : File Photo
यात्रा के दौरान यात्रियों हो रही असुविधा को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली-लखनऊ रूट पर दो स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। दोनों ट्रेन आनंद विहार-लखनऊ के बीच चलेंगी। इसके साथ ही कई रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाने की घोषणा की है। आनंद विहार से लखनऊ के लिए ट्रेन संख्या 4212 आज (15 मार्च) को रात के 8:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इस ट्रेन में दो वातानुकूलित प्रथम श्रेणी वाले कोच, पांच वातानुकूलित 2 टीयर, दो वातानुकूलित 3 टीयर, दो द्वितीय श्रेणी कम सामानयान वाले कोच लगे होंगे। रास्ते में यह ट्रेन गाजियाबाद और मुरादाबाद स्टेशन पर ठहरेगी। लखनऊ के लिए ही दूसरी ट्रेन (04210) बृहस्पतिवार को चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से ही रात 8:30 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में 4 स्लीपर क्लास व 7 अनारक्षित कोच होंगी। लखनऊ से आनंद विहार के लिए ट्रेन संख्या 04209 बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन लखनऊ से देर रात 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वहीं रेलवे ने नई दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में 16 मार्च से एसी थ्री अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अमृतसर-डिब्रूगढ़ ट्रेन में 17 मार्च से स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। दूसरी ओर नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में भी स्लीपर क्लास का कोच जुड़ जाएगा। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार जालियावाला बाग ट्रेन, कामायणी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन में भी अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।