फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारजील को स्पॉट फिक्सिंग की गलती स्वीकारनी होगी : पीसीबी 

Mon, 12 Aug 2019 02:43 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शारजील खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज शारजील खान ने 30 महीने की सजा शनिवार को पूरी कर ली लेकिन पीसीबी ने साफ कर दिया कि क्रिकेट में वापसी के लिए उन्हें अपनी गलती को स्वीकार कर भ्रष्टाचार रोधी पुनर्वास कार्यक्रम में भाग लेना होगा।

विज्ञापन


शारजील को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के  बाद अगस्त 2017 में पांच साल निलंबन की सजा दी गई थी लेकिन पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी न्यायधिकरण ने उनके निलंबन की आधी सजा रद्द कर दी थी।

पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि शारजील को सितंबर में होने वाले कायदे आजम ट्रॉफी में खेलने का मौका मिल सकता है लेकिन इसके लिए उन्हें स्पॉट फिक्सिंग में अपनी संलिप्तता स्वीकार करनी होगी और अपने कार्यों के लिए माफी मांगनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें