फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में होटल ने दो उबले अंडों के वसूले 1700 रुपये, राहुल बोस को टैग करते हुए लिखा भाई आंदोलन करें

Mon, 12 Aug 2019 02:39 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • होटल ने एक आमलेट के लिए 850 और डाइट कोक के लिए 260 रुपये शुल्क लगाया
  • दो उबले अंडों के लिए 18 फीसदी जीएसटी के साथ 1700 रुपये वसूले
  • एक होटल ने बोस से दो केलों के लिए जीएसटी लगाकर 442 रुपये वसूले थे
विज्ञापन
Egg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक होटल द्वारा दो उबले अंडों के 1700 रुपये वसूलने का मामला रविवार को सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। लेखक-फोटोग्राफर कार्तिक धर ने बिल ट्वीट करते हुए लिखा कि फोर सीजन्स होटल ने दो उबले अंडों के लिए 18 फीसदी जीएसटी के साथ 1700 रुपये लिए। साथ ही उन्होंने राहुल बोस को टैग करते हुए लिखा कि भाई, आंदोलन करें। 
विज्ञापन


दरअसल कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ के एक होटल ने बोस से दो केलों के लिए जीएसटी लगाकर 442 रुपये वसूले थे। इसके चलते इस होटल पर जुर्माना भी लगाया गया था। धर द्वारा ट्वीट किए बिल के अनुसार, होटल ने एक आमलेट के लिए 850 और डाइट कोक के लिए 260 रुपये शुल्क लगाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें