फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardul Thakur Birthday: 31 साल के हुए एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले शार्दुल, मंगेतर ने दी शुभकामनाएं

Sun, 16 Oct 2022 10:58 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शार्दुल ठाकुर के 31वें जन्मदिन पर उनकी मंगेतर ने भी खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में खेलने वाले शार्दुल एक ओवर में छह छक्के भी लगा चुके हैं। 
 
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। शार्दुल फिलहाल भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। वह भारत के रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं। दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह की चोट के बाद उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उनके 31वें जन्मदिन पर उनकी मंगेतर मिताली पारुलकर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मिताली ने इंस्टाग्राम पर शार्दुल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा "आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" इसके साथ ही उन्होंने दिला वाला इमोजी शेयर किया। जवाब में शार्दुल ने भी दिल वाले इमोजी के साथ मिताली को धन्यवाद कहा। 
विज्ञापन


शार्दुल ठाकुर ने पिछले साल 29 नवंबर को मिताली पारुलकर के साथ सगाई की थी। दोनों की सगाई में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हुए थे। शार्दुल ठाकुर लंबे वक्त से अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर के साथ रिलेशनशिप में थे। टी-20 वर्ल्डकप के बाद दोनों शादी कर सकते हैं। शार्दुल ठाकुर गेंद के अलावा बल्ले से शानदार पारियां खेलने में सक्षम हैं। लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 51 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन सैमसन (नाबाद 86) और शार्दुल (33) ने शानदार साझेदारी कर उम्मीदें जगाईं। हालांकि भारतीय टीम को उस मैच में नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था। 

T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, जानें भारत समेत सुपर-12 में पहुंच चुकी आठ टीमों की कमजोरी और मजबूती
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

भारत के लिए कमाल कर चुके हैं शार्दुल
शार्दुल ने भारत के लिए आठ टेस्ट में 27 विकेट लिए हैं। वहीं, 27 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 39 और 25 टी20 मैच में 33 विकेट झटके हैं। आईपीएल के 75 मैचों में शार्दुल के नाम 82 विकेट हैं। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में भारत के लिए कई उपयोगी पारियां भी खेली हैं। शार्दुल निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाते हैं और कई बार उन्होंने भारत को मुश्किल स्थिति से निकाला है और उनके बल्ले से निकले रन ही निर्णायक साबित हुए हैं। 

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप आज से, पहले राउंड में एशियाई चैंपियन श्रीलंका, वेस्टइंडीज पर नजर

एक ओवर में छह छक्के लगा चुके हैं शार्दुल
शार्दुल ने बचपन में अपनी स्कूल के लिए खेलते हुए एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। उनकी बल्लेबाजी देख सभी हैरान रह गए थे। हालांकि, शार्दुल ने बतौर गेंदबाज अपना करियर बनाया और देश के लिए कमाल कर रहे हैं। अब शार्दुल आईपीएल में दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं। 2022 मेगा ऑक्शन में दिल्ली की टीम ने उन्हें 10.75 करोड़ की कीमत पर खरीदा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें