फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बल्ले से छाए शार्दुल ठाकुर, 57 गेंद में ठोके 92 रन, छह चौके और छह छक्के उड़ाए

Mon, 01 Mar 2021 06:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर @BCCI
इस वक्त देश में विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है, जिसे घरेलू क्रिकेट में सीमित ओवर्स की सबसे बड़ी प्रतियोगिता माना जाता है। रोजाना कई युवा खिलाड़ी अपना जौहर दिखा रहे हैं। नए-नए रिकॉर्ड्स बना रहे हैं, आज बारी शार्दुल ठाकुर की थी। भारतीय टीम में बतौर पेसर खेलने वाले शार्दुल ने फिर अपने बल्ले का जोर दिखाया है।
विज्ञापन

2 of 6
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर @BCCI
सोमवार को मुंबई की ओर से खेलते हुए शार्दुल ने हिमाचल के खिलाफ 92 रन की आक्रामक पारी खेली। जब वे सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तो 148 रन पर आधी टीम लौट चुकी थी। इसके बाद शार्दुल ने 57 गेंदों में छह चौके और इतने ही छक्के की मदद से टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया।
विज्ञापन

3 of 6
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर @BCCI
टॉस जीतकर मुंबई ने पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 321/9 रन बनाए। जवाब में हिमाचाली टीम 121 रन पर ही सिमट गई। वह 24.1 ओवर ही खेल पाई। मुंबई ने यह मुकाबला 200 रन से जीता। इसी के साथ मुंबई लगातार पांच जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में भी पहुंच गई।

4 of 6
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर @BCCI
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी शार्दुल ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई थी। शार्दुल के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 91 और आदित्य तारे ने 83 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर और दोनों ओपनर पृथ्वी शॉ-यशस्वी जायसवाल ने 2-2 रन ही बनाए।
विज्ञापन

5 of 6
शार्दुल ठाकुर
टीम इंडिया की ओर से 2 टेस्ट, 12 वन-डे और 17 टी-20 खेल चुके शार्दुल के पास 101 टी-20, 71 लिस्ट ए और 63 फर्स्ट क्लास के मुकाबलों का अनुभव है। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाला महाराष्ट्र का यह खिलाड़ी धीरे-धीरे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीसीसीआई, स्पोर्ट्स - फोटो : SELF
दिन के अन्य मुकाबले के परिणाम इस तरह रहे
  1. उत्तराखंड ने सिक्किम को 145 रन से रौंदा
  2. मेघालय ने मणिपुर को 83 रन से हराया
  3. दिल्ली ने राजस्थान को आठ विकेट से पीटा
  4. अरुणाचल प्रदेश ने नागालैंड को सात विकेट से हराया
  5. असम ने मिजोरम को 182 रन से रौंदा
  6. सौराष्ट्र ने सर्विसेज को 68 रन से हराया
  7. जम्मू कश्मीर ने चंडीगढ़ को 8 विकेट से हराया
  8. हरियाणा ने बंगाल को पांच विकेट से पीटा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें