फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यक्रम में बैटिंग करते दिखेंगे वाटसन

Sun, 10 Feb 2013 12:15 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में विशुद्ध बल्लेबाज की भूमिका में उतरने के लिए तैयार हैं। वाटसन ने कहा कि उनके पास भारतीय पिचों पर स्पिन गेंदबाजी को मध्यक्रम में खेलने के लिए सक्षम तकनीक मौजूद है।
विज्ञापन


वाटसन ने कहा, ‘ओपनिंग के मुकाबले नंबर चार. पांच या छह पर बल्लेबाजी करना एक अलग चुनौती है। जब आप मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने उतरते हैं तब आपका सामना स्पिनरों और रिवर्स स्विंग के साथ होता है। मुझे मालूम है कि भारत में मुझे मध्यक्रम में इन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन मेरे पास इनसे निपटने की तकनीक मौजूद है।’

पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा था कि शेन वाटसन को टेस्ट और वन डे में एक ऑलराउंडर की हैसियत से खिलाया जाता है। भारत दौरे पर बेजान पिचो पर टीम को गेंदबाजी विकल्पों की ज्यादा जरुरत रहेगी। अगर वह गेंदबाजी के लिए खुद को फिट नहीं पाते हैं तो वह खुद के स्थान को पक्का न समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें