फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे कंगारू बल्लेबाज ने भी टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान माइकल क्लार्क और क्रिस रोजर्स जैसे दिग्गजों के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अचानक हुई इस घोषणा से क्रिकेट फेंस सकते में हैं।
विज्ञापन

शेन वॉटसन ने यह घोषणा रविवार दोपहर की। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे एशेज 2015 में ऑस्ट्रेलिया की हार को प्रमुख कारण बताया।
2005 में टेस्ट क्रिकेट का आगाज करने वाले 34 वर्षीय वॉटसन ने कुल 59 टेस्ट मैच खेले जिसमें उनके नाम 75 विकेट और 3731 रन हैं। वह टेस्ट में 4 शतक और 24 अर्धशतक लगा चुके हैं।

पढ़ें, संन्यास की घोषणा के साथ और कहा वॉटसन ने

रविवार दोपहर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए शेन वॉटसन ने कहा, "यह ‌निर्णय अचानक में नहीं लिया गया, मैं इसके लिए पिछले एक माह से मन बना चुका था। मैंने इस संबंध में अपने परिवार से भी बात की ‌‌‌थी।"
उन्होंने आगे कहा, "पिछले कुछ दिनों से मैं महसूस कर रहा था कि अब बहुत हो गया, टीम के लिए मैं जो कर सकता था वह कर चुका हूं। खास कर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का यही सही समय है।"
उल्लेखनीय है कि इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर क्रिस रोजर्स भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। क्लार्क ने वर्ल्ड कप 2015 के बाद वनडे को अलविदा कहा था। जबकि ब्रेड हैडिन वनडे‌ क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई साथियों ने दी बधाई

BREAKING: Shane Watson has announced his retirement from Test cricket effective immediately— cricket.com.au (@CricketAus) 6-सितंबर-2015
59 Test matches for Australia is an incredible achievement. @ShaneRWatson33 you should be really proud of everything you've accomplished.— Steve Smith (@stevesmith49) 6-सितंबर-2015
Congrats to @ShaneRWatson33 on a great test career! Has been an honour to be apart of your journey! Great player and even better person!— Ryan Harris (@r_harris413) 6-सितंबर-2015
Congrats @ShaneRWatson33 on retirement. You deserve all the accolades that come your way. It's been a pleasure to be a part of you career.— Darren Lehmann (@darren_lehmann) 6-सितंबर-2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें