थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव उग्राहू में एक पिता ने महज 45 हजार रुपये में अपने बच्चे का सौदा कर दिया। उसने हरियाणा के यमुनानगर की एक नि:संतान दंपति को एक साल के बेटे को बेच डाला।
मां की गैरमौजूदगी में पिता ने बच्चे का यह सौदा किया। मायके से लौटने के बाद सच सामने आया तो आरोपी पिता को पुलिस को सौंपा गया।
गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव उग्राहू निवासी सालिया ने रविवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी कि उसके पति इकराम ने उसके एक साल के बेटे उवैश को बेच दिया है। महिला ने बताया कि वह मायके गए हुई थी।