फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Coach: वॉटसन-सैमी ने ठुकराया पाकिस्तान टीम के कोच बनने का प्रस्ताव, पीसीबी पर टूटा मुश्किलों का पहाड़

Sun, 17 Mar 2024 05:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक पीसीबी ने वॉटसन को दो मिलियन डॉलर (लगभग 16.60 करोड़ भारतीय रुपये) सालाना देने के लिए तैयार हो गया था।
विज्ञापन
शेन वॉटसन और डैरेन सैमी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने पाकिस्तान का मुख्य कोच बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। इससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की विदेशी कोच की तलाश अब भी पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन

सैमी ने यह कहते हुए ठुकराया प्रस्ताव

डैरेन सैमी - फोटो : सोशल मीडिया
सैमी ने पीसीबी को बताया कि वह पहले से ही वेस्टइंडीज बोर्ड के साथ सीमित ओवरों की टीम के मुख्य कोच के रूप में अनुबंधित हैं। वॉटसन इस बात से खफा हो गए कि उनके प्रस्तावित पैकेज के विवरण का खुलासा पाकिस्तान मीडिया और सोशल मीडिया पर हो गया।

वह पीसीबी के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद शनिवार रात को स्वदेश लौट गए। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि पीसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने पीएसएल मैचों के दौरान कराची में वॉटसन के साथ लंबी बातचीत की थी और उन्हें मुख्य कोच पद की पेशकश की थी।

वॉटसन इस बात से पीसीबी से हैं नाराज

शेन वॉटसन और पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : IPL/ PCB
उन्होंने बताया, 'वॉटसन ने शुरू में दिलचस्पी दिखाई थी और प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए कुछ वित्तीय और अन्य शर्ते रखी थीं। बोर्ड ने वॉटसन की वित्तीय मांगों को कमोबेश स्वीकार करने के बाद यह पूर्व खिलाड़ी इस बात से खुश नहीं था कि उसके प्रस्तावित पैकेज का विवरण पाकिस्तान मीडिया और सोशल मीडिया में लीक हो गया।'

वॉटसन ने इसके बाद विनम्रतापूर्वक इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा कि आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) और मेजर क्रिकेट लीग (अमेरिका) में कमेंटेटर के रूप में उनकी पूर्व प्रतिबद्धताएं हैं। इसके साथ ही वह सिडनी में अपने परिवार को अधिक समय देना चाहते हैं।
विज्ञापन

शेन वॉटसन - फोटो : IPL
पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक पीसीबी ने वॉटसन को दो मिलियन डॉलर (लगभग 16.60 करोड़ भारतीय रुपये) सालाना देने के लिए तैयार हो गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 अप्रैल से शुरू होने वाली पांच मैचों की घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए बोर्ड अब किसी घरेलू कोच को अंतरिम आधार पर नियुक्त करना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें