फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shane Warne Death: दिग्गज स्पिनर की जिंदगी में लगा फिल्मी तड़का, शादी के बाद इन तीन अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ा नाम

Fri, 04 Mar 2022 09:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से अधिक विकेट लेने वाले वार्न ने दिल का दौरा पड़ने की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया। फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे और अपने रूम में बेहोश पाए गए।
विज्ञापन
शेन वार्न और लिज हर्ले - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से अधिक विकेट लेने वाले वार्न ने दिल का दौरा पड़ने की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया। फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे और अपने रूम में बेहोश पाए गए।

विज्ञापन


क्रिकेट की दुनिया में ढेरों उपलब्धियां और रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले शेन वॉर्न का निजी जीवन भी काफी चर्चा में रहा। महान फिरकी गेंदबाज की निजी जिंदगी किसी बॉलीवुड की फिल्म जैसी रही। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न क्रिकेट के अलावा प्रेमिकाओं से बदलते रिश्ते और विवादों के कारण भी सुर्खियों में रहे। शेन वार्न वैसे तो शादीशुदा थे लेकिन ब्रिटिश अभिनेत्री लिज हर्ले के साथ उनके रिश्ते को लेकर खूब चर्चा रही। हालांकि इसमें प्यार से अधिक कड़वाहट भी सुनने को मिली। 

सिमोन कैलाहन के साथ 10 साल तक रहा वैवाहिक रिश्ता

वार्न ने 1995 में सिमोन कैलाहन से शादी किया था और दोनों के तीन बच्चे भी हैं। दोनों 10 सालों तक एक-दूसरे के साथ रहे लेकिन वॉर्न ने 11 वर्ष की अपनी शादी को 2006 में समाप्त कर दिया था।

लिज हर्ले के साथ रहा रिश्ता

कैलाहन से तलाक के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की लिज हर्ले से करीबियां बढ़ीं और दोनों 2010-2013 तक करीब तीन साल तक साथ रहे और फिर आपसी खटास की वजह से अलग हो गए। हालांकि, एक-दूसरे से अलग होने के बाद भी दोनों अक्सर साथ दिखते रहे। 

अलग होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे को लेकर अपने प्यार का इजहार और तारीफ करने से पीछे नहीं हटते थे। वार्न ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह भले साथ नहीं हैं लेकिन दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी क्रिकेट और फ़िल्मी जगत की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक रही। 

एमिली स्कॉट के साथ भी रहा रिश्ता

शेन वार्न के नाम ऑस्ट्रेलियाई मॉडल और डीजे एमिली स्कॉट के साथ भी जुड़ा। दोनों 2006 में पहली बार मिले थे और इसके बाद कुछ समय तक रिश्ते में रहे। हालांकि शेन ने 2013 में उनसे अलग होने की घोषणा की।

विज्ञापन

मार्गो रॉबी के साथ जुड़ा नाम 

शेन वार्न का नाम हॉलीवुड एक्ट्रेस मार्गो रॉबी के साथ भी जुड़ा। वॉर्न ऑस्ट्रेलिया में जन्मी इस इस अभिनेत्री के करीबन हर इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक और उसपर कमेंट करते थे, जिसकी वजह से दोनों के नाम की चर्चा रही। हालांकि, इसपर कभी खुलकर कोई बात सामने नहीं आई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें