फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद शमी को BCCI ने दी क्लीन चिट, मैच फिक्सिंग के सभी आरोपों से किया बरी

Fri, 23 Mar 2018 08:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI
विज्ञापन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए बीसीसीआई की ओर से बड़ी राहत की खबर आई है। बीसीसीआई ने शमी की पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों को खारिज कर दिया है। इसकी के साथ बीसीसीआई ने शमी को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड-बी में शामिल कर लिया है। इस फैसले से मोहम्मद शमी के क्रिकेट करियर पर मंडराते अनिश्चय के बादल बहुत हद तक छंट गए हैं। यह फैसला शमी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी राहत की सांस लेकर आया है। साथ ही अब वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से भी खेलते हुए नजर आएंगे। 
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सालाना ग्रेड बी करार में पहले से ही केएल राहुल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, हार्दिक पांडया, इशांत शर्मा और दिनेश कार्तिक हैं। अब इस ग्रेड बी में मोहम्मद शमी भी शामिल हो जाएंगे और सालाना तीन करोड़ रुपए कमाएंगे। 

इन आरोप पर बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट जांच कर रही थी। यूनिट के अध्यक्ष नीरज कुमार ने इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट प्रशासकों की समिति (सीओए) को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में शमी पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों को बेबुनियाद ठहराया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि उन पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने कई आरोप लगाए थे। जिसमें उन्होंने एक पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा द्वारा शमी पर पैसे लेने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा हसीन ने कोलकाता पुलिस में शमी के खिलाफ आईपीसी 498A (अत्याचार), 323, 307 (हत्या का प्रयास), 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी), 328 (जहर खुरानी), 34 (कॉमन इंटेंशन) जैसी गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई हुई है। अभी यह मामला पुलिस की जांच के समक्ष विचाराधीन है और जांच रिपोर्ट सामने आना अभी बाकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें