पत्नी हसीन जहां के आरोपों से घिरे क्रिकेटर मोहम्मद शमी को बीसीसीआई से बड़ी राहत मिली है। शमी ने कहा कि अल्लाह का शुक्र है। मैंने कोई गलती नहीं की थी। मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई थी। आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करके इसका जवाब दूंगा। पहले जैसा से ही ईमानदारी और मेहनत से अपना प्रदर्शन जारी रखूंगा।
अमर उजाला से बातचीत में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कहा कि मुझे
बीसीसीआई पर पूरा भरोसा था। मैंने जो गलती नहीं की है, उसकी सजा मुझे नहीं मिलेगी। अल्लाह का शुक्र है। इस विवाद का असर अपने खेल पर नहीं पड़ने दूंगा। इस मुश्किल घड़ी में मेरा साथ देने वालों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।
बीसीसीआई का शुक्रगुजार है कि उन्होंने इस मामले की पूरी गहनता से जांच कराई। अब मेरा पूरा ध्यान
आईपीएल पर है। दिल्ली के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करूंगा। अपने प्रदर्शन से ही बदनाम करने वालों का जवाब दूंगा।