रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी को सट्टेबाजों के कॉल रिकॉर्ड को ट्रैक करने के बाद मैच फिक्सिंग के बारे में पता चला। तीन नंबर से बांग्लादेश को भारत के खिलाफ तीन टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है, जिसके लिए बांग्लादेशी टीम की कमान शाकिब के हाथों में है, अब देखना होगा कि क्या वह भारत दौरे पर आते हैं या आईसीसी उनपर कड़ी कार्रवाई करती है।
बांग्लादेश की टीम बुधवार को भारत के लिए रवाना होगी और शाकिब संभवत: टीम के साथ नहीं आएंगे। उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम टेस्ट मैचों में जबकि महमुदुल्लाह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में टीम की अगुआई कर सकते हैं। शाकिब की अगुआई में हाल में खिलाड़ियों ने हड़ताल की थी। बीसीबी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वेतन वृद्धि सहित उनकी मांगों को स्वीकार किया जाएगा जिसके बाद हड़ताल समाप्त हुई थी।