कप्तान शकिब अल हसन की धमाकेदार पारी की बदलौत टी-20 ट्राई सीरीज के मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान की यह लगातार दूसरी हार है। अफगानिस्तान की ओर से मिले 139 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 19 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले अफगानिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गुरबाज (29) और जाजई (47) ने 75 रन जोड़ टीम को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन इसके बाद टीम लड़खड़ा गई। शफीकुल्लाह ने 23* रन बनाकर स्कोर 20 ओवर में 138/7 तक पहुंचाया।
बांग्लादेश की ओर से कप्तान शकिब अल हसन (70*) ने अकेले दम पर बांग्लादेश को जीत दिला दी। एक वक्त बांग्लादेश को जीत के लिए तीन ओवर में 27 रन चाहिए थे, लेकिन शाकिब और मोसदैक (19*) ने राशिद खान के ओवर में 18 रन बना डाले। 24 को फाइनल बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच होगा।