टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के सुपरस्टार एमएस धोनी एक बार फिर से चर्चा में हैं। धोनी ने हाल ही में आईपीएल के एक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लाजवाब पारी खेली और आखिरी गेंद तक पिच पर रुक कर अपनी टीम को जीत भी दिलाई।
धोनी की इसी पारी के बाद से मीडिया में शाहरुख खान का आईपीएल से पहले दिया एक पुराना बयान खूब वायरल हो रहा है। शाहरुख खान ने वेबसाइट ‘स्पोर्ट्सवाला’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि यदि धोनी अब निलामी के लिए टेबल पर आए तो वो अपना पजामा तक बेचकर धोनी को खरीदेंगे।