फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर संन्यास के लिए मान गए अफरीदी, मगर रखी बड़ी ‘शर्त’

Wed, 14 Sep 2016 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
विज्ञापन
दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। अफरीदी पहले भी संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं, मगर उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा।
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरों में शुमार शाहिद अफरीदी टी-20 क्रिकेट का जाना माना चेहरा हैं। अफरीदी टेस्ट और वनडे क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। मगर अब भारी दबाव और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के आग्रह पर उन्होंने संन्यास लेने के लिए हामी भर दी है।

हालांकि इसके लिए उन्होंने बोर्ड के सामने एक बड़ी शर्त रखी है। पीसीबी ने अफरीदी की इस शर्त को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

आखिरी बार वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ खेलना चाहते हैं अफरीदी

शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
शाहिद अफरीदी ने पीसीबी से कहा है कि वो एक आखिरी बार मैदान पर उतरना चाहते हैं। अफरीदी चाहते हैं कि वो एक बार फिर मैदान में उतरें। 98 टी-20 खेल चुके अफरीदी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना चाहते हैं।

पीसीबी शाहिद अफरीदी के लिए 3 टी-20 मैचों की सीरीज का आयोजन दुबई में कर सकती है। 36 वर्षीय अफरीदी की यह आखिरी सीरीज होगी। अफरीदी ने संन्यास की बात पूर्व कप्तान और मौजूदा चीफ सेलेक्टर इंजमाम-उल-हक से मुलाकात के बाद कही।

बूम-बूम अफरीदी के नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने 98 टी-20 मैचों 97 विकेट लिए हैं। इसके अलावा क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्होंने 18 की औसत से 1405 रन बनाए हैं। अफरीदी ने एशिया कप और वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद टी-20 क्रिकेट में कप्नानी छोड़ दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें