फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPL: अफरीदी ने बल्ले और बॉल से किया कमाल, ढाका डायनामाइट्स को पहुंचा फाइनल में

Sat, 09 Dec 2017 10:58 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
shahid afridi - फोटो : File
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने वैसे तो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनके अंदर अब भी बहुत क्रिकेट बाकी है। अफरीदी बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में खेल रहे हैं और उनकी टीम डायनामाइट्स ने इस लीग की फाइनल में पहुंच गई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मैच में अफरीदी ने बैट और बॉल दोनों से कमाल के खेल दिखाया। अफरीदी ने बैट से 19 गेंदों पर 4 शानदार छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। वहीं बॉलिंग में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 16 देकर 3 विकेट अपने नाम किए। 

बीपीएल में शुक्रवार को ढाका डायनामाइट्स और कॉमिला विक्टोरियंस के बीच एलिमिनेटर मैच खेला गया। ढाका के कप्तान ऑल राउंडर शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ढाका ने 20 ओवर में 191 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः BPL: बॉलरों पर कहर बनकर टूटे गेल, T20 में पूरे किए 800 छक्के और बना डाले ये 5 रिकॉर्ड

वहीं इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉमिला विक्टोरियंस के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढह गई और 18 ओवर में मात्र 96 पर ही ढेर हो गई।  कप्तान तमीम इकबाल एक ओर टिके जरूर रहे, लेकिन किसी ने उनका साथ नहीं दिया। तमीम ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। 
विज्ञापन


वहीं शाहिद अफरीदी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब इस लीग में ढाका डाइनामाइट्स का फाइनल में खुलना टाइटंस से मुकाबला होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें