फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकर्मी को मारने के लिए अखबार के संपादक ने दी सुपारी, हुआ गिरफ्तार

Sat, 09 Dec 2017 09:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
Ravi Belagere
विज्ञापन
कन्नड़ अखबार के एडीटर रवि बेलागिरी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर अपने सहकर्मी को मारने के लिए एक शॉर्प शूटर को सुपारी देने का आरोप है। है बैंगलोर के एडीटर बेलागिरि उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब कर्नाटक विधानसभा ने उन्हें विशेषाधिकार का उल्लंघन करने का दोषी पाया और उन्हें एक साल तक जेल की सजा सुनाई।
विज्ञापन


पढ़ें: गुजरात: पहले चरण का मतदान जारी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- हम जीतेंगे 150 सीटें

कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस हफ्ते की शुरुआत में इस पर स्टे लगाने का आदेश जारी किया था। पुलिस कमिश्नर टी सुनील कुमार ने कहा कि ताहिर हुसैन नाम के शख्स को क्राइम ब्रांच ने 3 दिसंबर को अवैध रूप से बंदूक बेचने पर गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने शशिधर मुनडेवडी नाम के डीलर के बारे में बताया। 

कुमार के मुताबिक 28 अगस्त को बेलागिरी ने अपने सहकर्मी सुनील हेगारावली को मारने के लिए मुनडेवडी को सुपारी दी थी । जिसके लिए बेलागिरी ने 15 हजार रुपये एडवांस दिये थे, बाकी के रुपये काम होने के बाद देने का वादा किया था। 
विज्ञापन


पढ़ें: गुजरात चुनाव: पीएम मोदी और सीएम रूपाणी ने की जनता से अपील, भारी संख्या में डालें वोट

वहीं बेलागिरि के वकील के दिवाकर ने इन आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि अगर मान लिया जाये कि बेलागिरि ने किलर को सुपारी के लिए 15 हजार रुपये एडवांस दिए, लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है कि शूटर ने बिना रुपये तय किये ही सुपारी ली हो। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें