अफरीदी ने कोहली के आक्रमकता के बारे में कहा कि कंट्रोल एग्रेशन हमेशा अच्छी होती है, इससे कोई नुकसान नहीं होता और वह चीफ विराट कोहली में है। मेरा मानना है कि एक कंट्रोल एग्रेशन हर खिलाड़ी में होना चाहिए।
अफरीदी ने कोहली और
धोनी की तुलना करते हुए कहा कि आप धोनी को देखें तो वह बेहद शांत और तेज तर्रार खिलाड़ी हैं। वह उनका नेचुरल स्वभाव है। वहीं, विराट उनके बिल्कुल ही उलट हैं। उनमें कंट्रोल एग्रेशन है, जो इस खेल के लिए अच्छा है।
अफरीदी ने कहा 'जो कप्तान पूरी टीम को एक साथ लेकर आगे बढ़ता है और कठिन वक्त में युवा खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे आता है, वह सभी से सम्मान प्राप्त करता है।'