फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता की बेटी का फेसबुक वीडियो वायरल, बोली- मेरे पिता को बचा लो वरना वो मार देंगे

Fri, 09 Feb 2018 07:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केरल
विज्ञापन
केरल के भाजपा नेता की बेटी का एक फेसबुक वीडियो वायरल हो रहा है। 11वीं में पढ़ने वाली यह छात्रा अपने पिता की सुरक्षा की मांग कर रही है। छात्रा का कहना है कि सीपीएम कार्यकर्ता उसके पिता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसके पिता सुकुमारन ने हाल ही में बेजेपी पार्टी ज्वाइन की है। वह कासरगोड जिले के क्षेत्रीय नेता हैं। बेटी अश्विनी ने कहा कि उनके पिता ने कुछ दिन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष कुममनम राजशेखरन के एक कार्यक्रम में बीजेपी ज्वाइन की है। 
विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि यह इलाका कम्युनिस्टों का गढ़ है और मेरे पिता के बीजेपी में जाने से यह लोग नाखुश हैं। अश्विनी ने अपने फेसबुक वीडियो में कहा कि उसके पिता उसे स्कूल से लेकर घर जा रहे थे तभी 5 सीपीएम कार्यकर्ताओं ने हमें रोक लिया और धमकाने लगे। उन्होंने पिता के बीजेपी में शामिल होने पर नाराजगी जताई और जान से मार देने की धमकी दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ता है घर

bjp shimla
अश्विनी ने अपने वीडियो में सीपीएम कार्यकर्ताओं का नाम लेकर कहा कि स्कूल से मेरे घर की दूरी 20 मिनट की है। और हमें दूसरे रास्ते से होकर घर जाना पड़ा क्योंकि आरोपी रास्ते में मेरे पिता का इंतजार कर रहे थे। 

अश्विनी का यह फेसबुक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। बीजेपी स्टेट यूनिट ने सुकुमारन और उसके परिवार की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। वहीं सीपीएम ने इन सभी बातों को सिरे से खारिज कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें