फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaheen Afridi: विश्व कप की चोट के बाद शाहीन अफरीदी ने कराई सर्जरी, फोटो शेयर कर लिखा- दुआओं में याद रखना

Mon, 21 Nov 2022 03:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप फाइनल मैच में चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई है और लंबे समय तक उनके क्रिकेट से दूर रहने की संभावना है। 
 
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के लिए 2022 का साल मुश्किलों से भरा रहा है। इस साल वह लगातार चोट से जूझते रहे हैं। चोट की वजह से वह इस साल एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। टी20 विश्व कप 2022 में उन्होंने वापसी की और फाइनल मैच तक लय में भी लौटे, लेकिन खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ वह फिर चोटिल हो गए। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के फाइनल हारने में शाहीन की चोट का बड़ा योगदान था। वह इस मैच में अपने दो अहम ओवर नहीं कर पाए थे। इससे पहले वह चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं खेले थे। अब टी20 वर्ल्ड कप के बाद शाहीन की सर्जरी हुई है। 22 वर्षीय शाहीन ने ट्वीटर के जरिए अपनी सर्जरी के बारे में फैंस को बताया। उन्होंने लिखा "आज एक एपेंडेक्टोमी हुई लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे अपनी दुआओं में याद रखें।"

विज्ञापन


शाहीन की चोट पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि पाकिस्तानी टीम दिसंबर के महीने में इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। 

शाहीन के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। 

कैच पकड़ते समय चोटिल हुए थे शाहीन
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में चोट लग गई थी। मैच के 13वें ओवर में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक का कैच पकड़ते समय शाहीन ने डाइव लगाई थी और उनके पैर में चोट लग गई थी। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। 16वें ओवर में उन्होंने गेंदबाजी करने की कोशिश की, लेकिन उनका पैर सही तरीके से जमीन में नहीं गिर रहा था। इस वजह से वह एक गेंद करने के बाद ही मैदान से बाहर चले गए। 

इफ्तिखार अहमद ने उनके ओवर की बाकी पांच गेंद कीं और इन्हीं पांच गेंदों में मैच पलट गया। अंत में पाकिस्तान की टीम फाइनल में 5 विकेट से हार गई।

शाहीन की चोट के बारे में बात करते हुए, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने तब कहा था, "हमारी गेंदबाजी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी अटैक में से एक है। दुर्भाग्य से शाहीन की चोट ने हमें निराश किया, लेकिन यह खेल का हिस्सा है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें