फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी देख खुश हुए सचिन, लिखा- रात में आसमान जगमगा गया

Mon, 21 Nov 2022 02:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बे ओवल

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी के बाद सचिन ने उनकी जमकर तारीफ की। सचिन ने सूर्यकुमार की फोटो शेयर करते हुए कहा कि रात में आसमान जगमगा गया है। 
 
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव शतक लगाने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने 65 रन से जीत लिया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 191 रन बनाए और कीवी टीम को 126 रन पर समेट दिया। भारत की इस जीत में सबसे अहम योगदान सूर्यकुमार यादव का रहा। उन्होंने 51 गेंद में नाबाद 111 रन बनाए। इस मैच में सूर्यकुमार ने 11 चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने 217.65 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। भारत के बाकी बल्लेबाजों ने 69 गेंदों में 69 रन बनाए, लेकिन सूर्यकुमार के शतक के चलते ही भारत 191 रन तक पहुंचा।
विज्ञापन


सूर्यकुमार की इस पारी के बाद क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने उनकी जमकर तारीफ की। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी इनमें से एक थे। सचिन ने सूर्यकुमार यादव की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा "रात में आसमान जगमगा गया। क्या शानदार पारी थी, सूर्यकुमार यादव।" 

विज्ञापन


पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने भी सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा "सूर्यकुमार यादव इन दिनों हमेशा लय में रहते हैं। वह अपनी खुद की लीग में हैं।"



विराट कोहली ने भी सूर्यकुमार की तारीफ में लिखा कि वह सूर्या की पारी नहीं देख पाए, लेकिन उन्हें यकीन है कि एक बार फिर उन्होंने वीडियो गेम वाली पारी खेली होगी। 

टी20 क्रिकेट में यह सूर्यकुमार यादव का दूसरा शतक था। इसके पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। वह दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक साल के अंदर अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में दो शतक लगाए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा ने यह कारनामा किया था। इस पारी के बाद उन्होंने कहा कि टी20 में क्रिकेट हमेशा खास होता है। हार्दिक पांड्या ने इस दौरान उनकी काफी मदद की। वह लगातार सूर्यकुमार को समझा रहे थे कि कैसे बल्लेबाजी करनी है और क्या प्लान है। इसी वजह से सूर्यकुमार शतक लगाने में सफल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें