फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाज के पंच से विंडीज ए 228 पर सिमटी, भारत ए के स्पिनर ने 62 रन देकर पांच विकेट

Fri, 26 Jul 2019 08:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहबाज नदीम - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट के शुरुआती दिन वेस्टइंडीज ए को 228 रन पर समेटकर दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 70 रन बना लिए। सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल 31 और शुभमन गिल नौ रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 

विज्ञापन


बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने भारत ए के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 ओवर में 62 रन देकर पांच विकेट झटके। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ए के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों ने वेस्टइंडीज को कहीं भी मौका नहीं दिया और उसके 97 रन पर पांच विकेट झटक लिए। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (61 रन देकर दो विकेट) ने शुरू में विकेट चटकाए जबकि नदीम ने मध्यक्रम को झकझोरा जिससे मेजबान टीम बुधवार को अंतिम सत्र में 66.5 ओवर में सिमट गई।

भारत ए ने इसके जवाब में अच्छी शुरूआत की जिसमें पांचाल और अभिमन्यु ईश्वरन (28) ने पहले विकेट के लिये 61 रन की भागीदारी निभायी। लेकिन ईश्वरन 18वें ओवर में जोमेल वारिकन का शिकार बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें