फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान प्रियम गर्ग की शतकीय पारी, भारत ने अंडर 19 मैच में बांग्लादेश को हराकर दूसरी जीत दर्ज की

Fri, 26 Jul 2019 08:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडिया अंडर-19 - फोटो : social media
विज्ञापन
कप्तान प्रियम गर्ग के 97 गेंद में लगाए गए शतक की मदद से भारत की अंडर 19 टीम ने बांग्लादेश अंडर 19 टीम को युवा एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में 35 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


गर्ग 100 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल थे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 265 रन बनाए। गर्ग के अलावा बायें हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 90 गेंद में 63 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। 

तिलक वर्मा ने 23 और प्रज्ञनेश कंपिलेश्वर ने भी 23 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने 34 रन बनाये। बाद में बाएं हाथ के स्पिनर शुभांग हेगड़े ने 59 रन देकर तीन और मध्यम तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने 16 रन देकर चार विकेट लिए। बांग्लादेश की अंडर 19 टीम 47.1 ओवर में 229 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन


कप्तान अकबर अली ने 56, शमीम हुसैन ने 46 और सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने 44 रन बनाए। पहले मैच में भारतीय टीम ने मेजबान इंग्लैंड अंडर 19 टीम को पांच विकेट से हराया था। अगला मैच शनिवार को बांग्लादेश से ही खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें