वहीं, फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी (78) दो स्थान की छलांग से 762 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गईं। मूनी ने छह पारियों में 64 के औसत से 259 रन बनाए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। वह अपने करियर में पहली बार रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची हैं।
इसके अलावा न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (750 अंक) सूची में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं, जिसमें भारत की स्मृति मंधाना और जेमिमाह रोड्रिगेज भी शामिल हैं। वहीं, भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना एक स्थान खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि रोड्रिगेज नौंवे स्थान पर कायम हैं। एलिसा हेली दो पायदान की छलांग से पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
भारत की दीप्ति शर्मा 10 पायदान के फायदे से बल्लेबाजों की सूची में 43वां स्थान हासिल करने में सफल रहीं, जबकि वह पहली बार शीर्ष पांच ऑलराउंडर में शामिल हुई हैं। दीप्ति, राधा यादव और पूनम यादव गेंदबाजों की रैंकिंग में क्रमश: छठे, सातवें और आठवें स्थान पर हैं। इसमें इंग्लैंड की सोफी एक्सेलस्टोन शीर्ष पर हैं।
वहीं, गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया की बाए हाथ के स्पिनर जेस जोनासन एक पायदान आगे बढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। जोनासन की करियर की यह सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।