फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Pollution: विश्व कप पर वायु प्रदूषण का साया, इंग्लैंड के खिलाड़ियों को करना पड़ा इनहेलर का इस्तेमाल

Thu, 02 Nov 2023 06:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को बंगलूरू में श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान इनहेलर का उपयोग करते देखा गया था। अन्य कुछ क्रिकेटरों को भी इनहेलर लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर अस्थमा से पीड़ित लोग करते हैं। 
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप में इंग्लैंड की टीम प्रदर्शन अब तक शर्मनाक रहा है। उसने छह में से अपने पांच मैच गंवाए हैं। उसे सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। इंग्लैंड को अपना अगला मैच अहमदाबाद में चार नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। इंग्लैंड के क्रिकेटरों को अपने निराशाजनक विश्व कप अभियान के दौरान प्रमुख भारतीय शहरों में उच्च प्रदूषण स्तर से निपटने के लिए इनहेलर्स का छिटपुट उपयोग करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ब्रिटिश अखबार 'आई' ने बताया कि इंग्लैंड के कुछ क्रिकेटरों को इनहेलर लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर अस्थमा से पीड़ित लोग करते हैं। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को बंगलूरू में श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान इनहेलर का उपयोग करते देखा गया था। दिल्ली की वायु गुणवत्ता गुरुवार को 400 का आंकड़ा पार कर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई। 

रोहित शर्मा ने जताई थी चिंता
प्रदूषण ने मुंबई में भी बड़ी चिंता पैदा कर दी है और भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले इस विषय पर बात की थी। रोहित से बुधवार को यह पूछा गया कि क्या मुंबई में एक्यूआई (AQI) का स्तर चिंता का कारण है और क्या यह भविष्य की पीढ़ियों को प्रभावित कर सकता है? इस पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था, ''एक आदर्श दुनिया में आप इस तरह की स्थिति नहीं चाहते हैं,  लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि संबंधित लोग इस प्रकार की स्थितियों से बचने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।''
विज्ञापन


रोहित ने कहा था, ''यह आदर्श नहीं है, यह हर कोई जानता है। हमारी आने वाली पीढ़ी को देखते हुए, यह काफी महत्वपूर्ण है कि उन्हें बिना किसी डर के जीने का मौका मिले। हर बार मुझे क्रिकेट के बाहर बोलने का मौका मिलता है। मैं हमेशा इस बारे में बात करता हूं। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी का ख्याल रखना है।''

अहमदाबाद में नहीं करना होगा इनहेलर का इस्तेमाल
इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले अहमदाबाद में है। ब्रिटिश अखबार ने बताया कि शहर में स्वीकार्य वायु गुणवत्ता के कारण खिलाड़ियों द्वारा इनहेलर का उपयोग करने की संभावना नहीं है। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट से पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका से मिली भारी हार के बाद मुंबई में वायु प्रदूषण के बारे में पूछा गया था, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यह टीम की हार का कारण था।

जो रूट ने कहा था, "ऐसा महसूस हुआ जैसे आप अपनी सांस नहीं ले पा रहे हैं। यह अजीब था। कौन जानता है कि क्या यह हवा की गुणवत्ता थी? मैं यह जानने के योग्य नहीं हूं। यह काफी धुंधला दिन जैसा महसूस हुआ। चाहे हवा की गुणवत्ता हो या कुछ और, यह निश्चित रूप से एक ऐसा अनुभव था जो मैंने पहले कभी नहीं किया था।"

छह नवंबर को दिल्ली में होना बांग्लादेश-श्रीलंका का मैच
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुंबई में बिगड़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक पर चिंता व्यक्त की। दिल्ली में हालात और भी खराब हैं जहां छह नवंबर को श्रीलंका का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। 2017 में श्रीलंकाई खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के दौरान नई दिल्ली में मैदान पर मास्क पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें