फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरीज से पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड पर गंभीर आरोप, पैसे के बदले टीम को इंग्लैंड दौरे पर भेजा

Sun, 14 Jun 2020 12:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोरोना महामारी के खतरे के बीच एक बार फिर से क्रिकेट की शुरुआत होने वाली है। तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से टीमें नए दिशानिर्देशों और नियमों के साथ खेल के मैदान में उतरने को तैयार हैं। इसमें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज पहली ऐसी टीम हैं जो कोरोना काल में दोबारा से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का शुभारंभ करेंगी। द्विपक्षीय सीरीज के लिए कैरेबियाई टीम पहले ही इंग्लैंड पहुंच गई है।

विज्ञापन


हालांकि सीरीज के शुरू होने से पहले ही वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड पर गंभीर आरोप लगे हैं। दावा किया जा रहा है कि क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड दौरे पर टीम भेजने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से 22.50 करोड़ रुपए की मदद ली है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अध्यक्ष पद के लिए भी वो ईसीबी के हेड कॉलिन ग्रेव्स को वोट देगा।

वहीं इन सब आरोपों को खारिज करते हुए सीडब्ल्यूआई के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा कि ये गलत है। यह सिर्फ राजनीति है। एथिक्स कमेटी भी इसमें मिली हुई है। उन्होंने कहा कि कमेटी की जांच के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


स्केरिट ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि वेस्टइंडीज ने किसी बोर्ड से उधार लिया है। इस वक्त क्रिकेट वेस्टइंडीज की आर्थिक हालत खराब है। कोरोना महामारी की वजह से ये और ज्यादा खराब हो गई है। बोर्ड के पास पैसे नहीं थे। ऐसे में ईसीबी मदद के लिए आगे आया, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि ईसीबी ने मदद के लिए कोई शर्त रखी है। ईसीबी ने मदद के बदले में कोई सपोर्ट नहीं मांगा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विंडीज टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिएआठ जून को ही इंग्लैंड पहुंच चुकी है। पहला मैच आठ जुलाई से खेला जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें