फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग को उम्मीद, वर्ल्ड कप के लिए आएगा बुलावा

Wed, 03 Dec 2014 10:45 AM IST
अमर उजाला/ दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के धुरंधर ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने उम्मीद जताई है कि वर्ल्ड कप टीम में उन्हें जगह मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लगभग दो साल से दूर चल रहे सहवाग ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि चयनकर्ता अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों में उन्हें जरूर शामिल करेंगे।
विज्ञापन


सहवाग का हालांकि घरेलू टूर्नामेंटों में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है लेकिन फिर भी उन्होंने देश के लिए चौथी बार वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद नहीं छोड़ी है।

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में मेरा नाम जरूर होगा। हर क्रिकेटर की इच्छा होती है कि वह वर्ल्ड कप टीम में खेले। मेरा अभी भी यह सपना है और भरोसा है कि मैं इस वर्ल्ड कप में भी जरूर खेलूंगा।"
विज्ञापन


2003, 2007 और 2011 में वर्ल्ड कप खेल चुके सहवाग ने साथ ही कहा कि भारत खिताब बचाने का प्रबल दावेदार है।

बाउंसर पर न लगे प्रतिबंध
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज की मौत के बाद बाउंसर पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठ रही है लेकिन सहवाग का मानना है कि ऐसा होने से खेल का रोमांच खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा, "यह बेहद दुखद है कि फिल ह्यूज की बाउंसर से मौत हो गई लेकिन यह क्रिकेट जीवन का एक हिस्सा है। आपको हर खेल में चोट लगने का डर रहता है। बाउंसर पर आपके पास विकल्प है कि आप इसे छोड़ दें लेकिन अगर आप इसे प्रतिबंधित ही कर देंगे तो फिर क्रिकेट का सारा रोमांच ही खत्म हो जाएगा।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें