आईपीएल के सीजन 6 में दिल्ली डेयरडेविल्स की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल-6 के पहले मुकाबले में विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के रूप में एक और झटका झेलना पड़ सकता है।
पीठ की चोट से परेशान सहवाग के ओपनिंग मैच में खेलने को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है। इस बीच टीम के कोच एरिक सिमंस ने यह कहकर कि डेयरडेविल्स बिना विस्फोटक ओपनर के भी खेलने के लिए तैयार है।
इसके बाद कहीं न कहीं इस बात की पुष्टि हो गई है कि सहवाग बुधवार को ईडन गार्डंस में पहले मैच से बाहर रह सकते हैं।
सिमंस ने कहा कि सहवाग की पीठ में दर्द है। हमें नहीं पता है कि वह कब तक टीम का हिस्सा बन पाएंगे। हम उनके यहां पहुंचने के बाद ही स्थिति साफ कर पाएंगे।
इससे पहले डेयरडेविल्स के इंग्लिश खिलाड़ी के विन पीटरसन चोट के कारण पहले ही आईपीएल 6 से नाम वापस ले चुके हैं जबकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले ही हुए जानलेवा हमले के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।
इनके अलावा गत सीजन के पर्पल कैप होल्ट मोर्न मोर्कल भी पहले गेम में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। सिमंस ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में चल रही घरेलू टी20 टूर्नामेंट में मोर्न की टीम सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी है और यदि कल वह फइनल में पहुंच जाते हैं तो वह सात अप्रैल तक भारत नहीं आ पाएंगे जिससे वह अगले मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।