न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस ने टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे और टी-20 दोनों सीरीज में न्यूजीलैंड टीम की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्टाइरिस ने कहा है कि यदि टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहा होता, तो वन-डे और टी-20 सीरीज का रिजल्ट अलग हो सकता था। स्टाइरिस ने ट्वीट कर कहा, 'मुझे वाकई भरोसा है कि यदि जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहा होता तो न्यूजीलैंड 2-1 से सीरीज जीत जाती।'
कीवी टीम के पूर्व आलराउंडर ने कहा कि 23 साल के बुमराह ने वन-डे और टी20 इंटरनेशनल दोनों ही सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बुमराह ने दोनों फॉर्मेटों के कुल 6 मैचों में 9 विकेट हासिल किए।
पढ़ेंः- गावस्कर की नजर में टेस्ट टीम में एंट्री के लिए तैयार हैं ये दो खिलाड़ी
42 साल के स्टाइरिस ने कहा कि कीवी टीम तीसरे और आखिरी वन-डे 6 रन से हार गई। जबकि कानपुर वन-डे में कीवी टीम ने टीम इंडिया के द्वारा दिए गए 337 रन का पीछा करते हुए 7 विकेट खोकर 331 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन किया। वो 47 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने रॉस टेलर, मार्टिन गप्टि और मिचेल सैन्टनर को आउट किया।
Great ODI and T20 series NZ vs IND. I genuinely believe if @Jaspritbumrah93 wasn't playing , NZ wins both series 2-1. #INDvsNZ
— Scott Styris (@scottbstyris) November 8, 2017