फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvsSL: पहले टेस्ट में प्रोटियाज खिलाड़ियों ने क्यों मुट्ठी बनाकर उठाया हाथ, जानिए इसका इतिहास

Sat, 26 Dec 2020 06:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट के शुरू होने से पहले देश के रंगभेद के खिलाफ संघर्ष को स्वीकारते हुए मुट्ठी बनाकर हाथ उठाया लेकिन दुनिया भर में चल रहे ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान से जुड़े घुटने के बल बैठने से परहेज किया।

विज्ञापन


क्विंटन डि कॉक की अगुआई में खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्र गान गाने के बाद अपनी मुट्ठी उठाई। दक्षिण अफ्रीकी टीम पर दुनिया भर में चल रहे ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान का समर्थन करने के लिए दबाव बना रहा था लेकिन खिलाड़ियों ने एक बयान में कहा कि दक्षिण अफ्रीका में मुट्ठी उठाने का भी इतिहास रहा है।

खिलाड़ियों ने बयान में कहा, 'हमारे इतिहास में मुट्ठी बनाकर उठाया हाथ भी ताकतवर संकेत है जो नेल्सन मंडेला के 1990 में जेल से रिहाई पर मंडेला और विनी मंडेला की फोटो में भी दिखाया गया है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इस संदर्भ में यह जीत, रंगभेद के खिलाफ संघर्ष को स्वीकार करने, बराबरी, न्याय और स्वतंत्रता के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की प्रतिबद्धता का शक्तिशाली संकेत था जबकि हमारी टीम के प्रत्येक सदस्य की धार्मिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारियों का सम्मान करना भी था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें