फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनेस्को प्रमुख ने कहा- आत्मा अजर-अमर यही है गीता का सार, 2021 आशा की किरण लाए

Sat, 26 Dec 2020 05:37 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Bhagavad gita
विज्ञापन
यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्री एजुले गीता जंयती पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए भगवत गीता के सार से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। साथ ही ऑड्री एजुले ने उम्मीद जताई है कि आत्मा के अजर-अमर होने का भगवद गीता का सार 2021 के लिए आशा की किरण लेकर आएगा।
विज्ञापन


यूनेस्को महानिदेशक ने ट्वीट किया है, ‘‘इस साल क्रिसमस के दिन ही गीता जयंती भी है। 55 सदी पहले आज ही के दिन गीता का उपदेश दिया गया था। ‘आत्मा अजर अमर है, उसे जलाया या सूखाया नहीं जा सकता। आशा है कि आत्मा के अजर-अमर रहने का गीता का यह सार 2021 के लिए आशा की नई किरण लेकर आएगा।’’
 

उन्होंने लिखा है, ‘‘गीता जयंती 2020 और क्रिसमस की शुभकामनाएं। भगवद गीता साहित्य की उम्दा रचना और ज्ञान का भंडार है। यूनेस्को की मदद से अनुवाद की जाने वाली पुस्तकों में से एक यह भी है।’’
विज्ञापन

 

शिक्षा मंत्रालय ने भी ट्वीट किया है कि जैसा कि यूनेस्को की माननीय महानिदेशक ऑड्री एजुले ने अर्जुन और कृष्ण के बीच के संवाद को बहुत सही आलोक में रखा है, हम सब मिलकर नयी आशाओं और प्रेम के साथ 2021 का स्वागत करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें