फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvENG: गेंदबाजों ने इंग्लैंड का पलड़ा भारी रखा, दक्षिण अफ्रीका अभी भी 54 रन पीछे

Sat, 04 Jan 2020 11:10 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन की अगुवाई में इंग्लैंड ने शनिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 215 रन बनाए हैं और वह इंग्लैंड से अब भी 54 रन पीछे है जिसने अपनी पहली पारी में 269 रन बनाए थे।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केवल सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (88) और रासी वान डर डुसेन (68) ही गेंदबाजों का डटकर सामना कर पाए। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा क्विंटन डीकॉक (20) और वर्नोन फिलैंडर (नाबाद 13) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए हैं। इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन ने 34 रन देकर तीन जबकि ब्रॉड और सैम कुरेन ने दो-दो विकेट हासिल किए हैं।

एंडरसन ने केलविन एंड से नयी गेंद से दो विकेट लिए। तेज गेंदबाजों ने बाकी सभी विकेट दूसरे छोर से लिए। बेन स्टोक्स ने दूसरी स्लिप में चार कैच लिए जिनमें से तीन कैच उन्होंने डाइव लगाकर लिए। ब्रॉड ने पहले स्पैल में घातक गेंदबाजी की। उन्होंने पीटर मलान (पांच) और जुबैर हमजा (पांच) को पवेलियन की राह दिखाई जबकि एंडरसन ने छोर बदलने के बाद फाफ डुप्लेसिस (एक) का कीमती विकेट लिया।
विज्ञापन


इन तीनों बल्लेबाजों ने स्लिप में कैच दिया। वान डर डुसेन को भी एंडरसन की गेंद पर पगबाधा आउट दे दिया गया था. लेकिन रिव्यू से पता चला कि गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया था। इससे पहले इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 262 रन से आगे खेलना शुरू किया और वह अपने इस स्कोर में केवल सात रन ही जोड़ पाया। कैगिसो रबाडा ने एंडरसन को स्लिप में कैच कराया। ओली पोप 61 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें