फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, चोटिल होकर जेम्स एंडरसन पूरी सीरीज से बाहर

Thu, 09 Jan 2020 12:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
विज्ञापन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को गहरा झटका लगा है। मुख्य इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। जेम्स एंडरसन पसली की चोट की वजह से पीड़ित हैं, यही कारण है कि वह सीरीज में खेले जाने वाले दो और टेस्ट मैच में नजर नहीं आएंगे।

विज्ञापन


एंडरसन को यह चोट केपटाउन में दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन लगी थी। इंग्लैंड टीम प्रबंधन को लग रहा था कि एंडरसन की यह चोट मामूली है। बुधवार को उनका MRI कराया गया जिसके बाद फैसला लिया गया कि इंग्लैंड अब सीरीज में खेलने के लिए फिट नहीं हैं। 

37 वर्षीय एंडरसन ने पिंडली की चोट की वजह से चार महीनों तक बाहर रहने के बाद इंग्लैंड टीम में वापसी की थी। एंडरसन इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज है। 151 टेस्ट मैचों में 26.83 की औसत से वे 584 विकेट ले चुके हैं। 194 इंटरनेशनल वनडे में 269 और 19 इंटरनेशनल टी-20 मैच में एंडरसन के नाम 18 विकेट हैं।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच पोर्ट एलिजाबेथ में 16 जनवरी से शुरू होगा। पहला टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीता था तो दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने दमदार वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। एंडरसन के कवर के रूप में बुलाए गए क्रैग ओवन टीम के साथ बने रहेंगे। दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड के भी तीसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें