रविन्द्र जडेजा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी में रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में आंध्र को 59 रनों से हराया। इसके साथ ही सौराष्ट्र ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है, जहा उसका मुकाबला मंगलवार को कर्नाटक से होगा।
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र ने निर्धारित 50 ओवरों में आंध्रा को जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्र की पूरी टीम 196 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। सौराष्ट्र की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके।
इससे पहले आंध्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने 255 रन बनाए। सौराष्ट्र की तरफ से अर्पित वसावदा (58) और समर्थ व्यास (46) रन बनाए। वहीं, रविन्द्र जडेजा ने 56 रन की नाबाद पारी खेली। आंध्रा की तरफ से कार्तिक रमण ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए, जबकि सिवा कुमार ने और अयप्पा ने 2-2 विकेट झटके। वही, केबी शशिकांत को 1 विकेट से ही संतोष करना पड़ा।