फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: 'रोहित लगान फिल्म के आमिर खान की तरह हैं', इस भारतीय बल्लेबाज ने कप्तान की तारीफ में कही ये बात

Fri, 13 Sep 2024 08:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरफराज ने इस साल रोहित की कप्तानी में ही टेस्ट में डेब्यू किया था। मुंबई के इस बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। सरफराज ने तीन मैचों में 200 रन बनाए थे जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने कप्तान टीम में रोहित शर्मा के प्रभाव पर अपनी राय रखी है। सरफराज ने रोहित की तुलना बॉलीवुड फिल्म लगान के अभिनेता आमिर खान से की है। 26 वर्षीय सरफराज ने कहा कि रोहित टीम में सभी को एक समान ट्रीट करते हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक रखते हैं। 
विज्ञापन

रोहित के नेतृत्व में सरफराज ने किया था डेब्यू 
सरफराज ने इस साल रोहित की कप्तानी में ही टेस्ट में डेब्यू किया था। मुंबई के इस बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। सरफराज ने तीन मैचों में 200 रन बनाए थे जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे। सरफराज को इस दौरान अपना व्यवहारिक आक्रमक खेल खेलने की छूट दी गई थी जिससे भारतीय टीम को काफी फायदा पहुंचा था। सरफराज को अब बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह मिली है। 

'रोहित बड़े भाई की तरह हैं'
सरफराज ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले कहा, रोहित काफी अलग हैं, वह आपको आरामदायक महसूस कराते हैं। रोहित बड़े भाई की तरह हैं। हम उनके नेतृत्व में खेलने का आनंद लेते हैं। पहले मैं उन्हें बाहर से देखता था, लेकिन अब उनके साथ खेलने का अनुभव ले रहा हूं। वह हमें जूनियर की तरह ट्रीट नहीं करते, वह सभी लोगों को एक समान देखते हैं। लगान मेरी पसंदीदा फिल्म है। आमिर ने उस फिल्म में जिस तरह टीम खड़ी की थी, मेरी नजर में रोहित इस टीम के आमिर खान की तरह हैं। 

जुरेल ने बल्लेबाजी शैली को लेकर रोहित को सराहा 
रोहित ने 2022 में विराट कोहली के टेस्ट की कप्तानी छोड़ने के बाद से 16 मैचों में टीम की कमान संभाली है। वह टीम में अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे हैं। रोहित मैदान के अंदर और ड्रेसिंग रूम में टीम का माहौल सकारात्मक रखने के लिए जाने जाते हैं। इस बीच, टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने रोहित की बल्लेबाजी शैली को लेकर उनकी सराहना की। जुरेल ने भी रोहित के नेतृत्व में इस साल इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। 
विज्ञापन

जुरेल ने कहा, हम रोहित को टीवी पर खेलते देखा करते थे। लोग कहते थे कि उनके पास शॉट खेलने के लिए काफी समय होता है, लेकिन जब आप करीब से खेलते देखते हैं तो आपको पता चलता है कि शॉट खेलते वक्त कई बार गेंद ठीक तरह से बल्ले पर आती भी नहीं है, लेकिन वह आराम से इन गेंदों पर शॉट खेलते हैं। रोहित का पुल शॉट काफी प्रसिद्ध है। ऐसी चीजों को करीब से देखना काफी विशेष है। वह ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें