फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों हुई भारत की तुलना इमरान की कप्तानी वाले पाकिस्तान से?

Mon, 03 Feb 2020 07:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : social media
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सोमवार को कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम उन्हें इमरान खान की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम की याद दिलाती है जो हार की कगार से निकल कर जीत दर्ज करती है। 

विज्ञापन


मांजरेकर ने ट्वीट किया, 'विराट की कप्तानी में भारतीय टीम का न्यूजीलैंड में प्रदर्शन मेरे लिए वैसा ही है जैसा इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तानी टीम का था। टीम के तौर पर उनका आत्मविश्वास काफी ज्यादा है। इमरान के नेतृत्व में पाकिस्तानी टीम ने अक्सर हार की कगार पर पहुंच कर मैच जीत जाती थी। यह तभी संभव है जब आपका आत्मविश्वास काफी ज्यादा हो।’’ 

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने मांजरेकर ने लोकेश राहुल की तारीफ की जो बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के साथ विकेटकीपर की भूमिका भी निभा रहे है। मांजरेकर ने कहा, 'मेरे लिए इस श्रृंखला की खोज 'बल्लेबाज कीपर' लोकेश राहुल है। बेहद ही शानदार।' पूर्व बल्लेबाज ने कहा, 'सैमसन और पंत के पास कौशल और ताकत है लेकिन उन्हें अपने खेल में विराट की तरह थोड़ा दिमाग लगाना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने रविवार को पांचवें और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय को सात रन से जीतकर पहली बार इस प्रारूप में पांच मैचों की श्रृंखला में सूपड़ा साफ किया। यह हालांकि तीसरा मौका है जब भारत ने टी20 श्रृंखला में सूपड़ा साफ किया है। 

टीम ने इससे पहले वेस्टइंडीज को 2019 में 3-0 और आस्ट्रेलिया को 2016 में 3-0 से हराकर सूपड़ा साफ किया था। कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी है जिनके नेतृत्व में टीम ने लगातार 11 घरेलू श्रृंखलाओं में जीत दर्ज की और आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें