फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय बांगड़ जिम्बाब्वे दौरा के लिए होंगे टीम इंडिया के मुख्य कोच

Sat, 28 May 2016 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संजय बांगड़ को मिली नई जिम्मेदारी - फोटो : PTI
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ को जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम का प्रमुख कोच नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई के एक व्यक्तव्य के मुताबिक जिम्बाब्वे दौरे के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के ट्रेनिंग की कमान बांगड़ के ऊपर ही रहेगी।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे में 8 जून से शुरू होने जा रहे इस सीरीज में तीन एक दिवसीय मैच होने हैं। इसके अलावा तीन टी20 मैच भी खेले जाएंगे। इस दौरान अभय शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम का क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई के मुताबिक, '8 जून से जिम्बाब्वे में शुरू होने जा रहे सीरीज के लिए संजय बांगड़ को भारतीय क्रिकेट टीम को कोच नियुक्त किया जा रहा है। इस सीरीज में तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे।'

इसके अलावा बीसीसीआई ने बताया, 'अभय शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम का क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया जा रहा है। पूर्व क्रिकेटर और आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के जोनल सचिव कोका रमेश को क्रिकेट टीम का प्रशासनिक मैनेजर नियुक्त किया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बांगड़ इंडियन प्रीमियर लीग 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब के कोच की भूमिका निभा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें