खराब फार्म से गुजर रहे सनराइजर्स हैदराबाद के श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने आश्चर्यजनक फैसला करते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बुधवार को आईपीएल मैच से खुद को ही ड्राप कर दिया।
संगकारा ने टूर्नामेंट में अभी तक पांच मैच खेले हैं और 15, 16, 23, 28 और दो रन के मामूली स्कोर बनाए हैं। संगकारा की जगह ऑस्ट्रेलिया के कैमरून व्हाइट ने हैदराबाद की कप्तानी संभाली जबकि दक्षिण अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज डी काक ने अंतिम एकादश में संगकारा की जगह ली।
दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ न खेलने वाले पुणे के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने इस मैच में टीम की कमान संभाली। वहीं, चेन्नई के खिलाफ टीम की कमान संभालने वाले रोस टेलर को अंतिम एकादश में जगह नहीं दी गई।