फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sam Konstas Effect: सैम कोंस्टास के फैन की लापरवाही, सेल्फी के लिए चलती कार से उतरा, सामने वाली गाड़ी को ठोका

Thu, 16 Jan 2025 04:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लगभग चलती कार से उतर गया। बाद में उसकी कार सामने खड़ी एक दूसरी कार से जा टकराई।
विज्ञापन
कोंस्टास के फैन की कार टकराई - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के सैम कोंस्टास ने भले ही अब तक सिर्फ दो टेस्ट खेले हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ चुकी है। इस युवा खिलाड़ी ने पिछले महीने मेलबर्न में भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट और उसके बाद सिडनी टेस्ट के दौरान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के साथ भिड़कर सुर्खियां बटोरीं थीं। अब ऑस्ट्रेलिया में उन्हें काफी प्रसिद्धी मिल रही है। एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लगभग चलती कार से उतर गया। बाद में उसकी कार सामने खड़ी एक दूसरी कार से जा टकराई।
विज्ञापन

वीडियो में क्या दिखा?
दरअसल, वीडियो में कोंस्टास सड़क पर पैदल चलते हुए दिखते हैं। एक एसयूवी कार उनके बगल से गुजरती है और फिर यू टर्न लेकर वापस आती है। उसका ड्राइवर गाड़ी रोककर जल्दी में कार से उतरता है और भागता हुआ कोंस्टास की ओर फोटो के लिए जाता दिखता है। हालांकि, उस शख्स ने कार का हैंडब्रेक नहीं लगाया था और कार धीरे धीरे आगे बढ़ती जाती है। आगे बढ़ते शख्स फिर पीछे मुड़कर देखता है तो गाड़ी सामने की ओर बढ़ती दिखती है। जब तक वह शख्स कार तक पहुंचता, तब तक उसकी कार सामने खड़ी कार में जा टकराती है। पूरे पल को कैद करने वाला वीडियो ऑस्ट्रेलियाई न्यूज एजेंसी हेराल्ड सन स्पोर्ट ने पोस्ट किया है।
विज्ञापन

कोंस्टास श्रीलंका सीरीज में खेलते दिखेंगे
यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें बाद में कॉन्स्टास के साथ सेल्फी क्लिक करने का मौका मिला या नहीं। मेलबर्न और सिडनी में भारत के खिलाफ अपने अच्छी प्रदर्शन के बाद कोंस्टास अब श्रीलंका दौरे की तैयारी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 29 जनवरी से खेला जाएगा। वहीं, दूसरे टेस्ट की शुरुआत छह फरवरी से होगी। दो टेस्ट के बाद दोनों टीमें एकमात्र वनडे भी खेलेंगी। यह मुकाबला 13 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने पाकिस्ताना जाएगी, जबकि श्रीलंकाई टीम इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी। श्रीलंकाई टीम पहले ही टेस्ट फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), शॉन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें