फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स के विरोधियों को सलमान खान का मुंहतोड़ जवाब, 'बूढ़ी टीम' बताने वालों को लगाई लताड़

Tue, 29 May 2018 08:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार शाम खेले गए आईपीएल के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ माही की आर्मी ने अपने उन विरोधियों का मुंह बंद कर दिया, जो चेन्नई सुपरकिंग्स को बूढ़ी टीम बता रहे थे।

विज्ञापन

2 of 6

इसके पहले आईपीएल का यह खिताबी मुकाबला शुरू होने से पहले बॉलीवुड स्टार्स ने क्लोजिंग सेरेमनी में समां बांध दिया। इसके बाद बॉलीवुड के दबंग खान कमेंट्री बॉक्स में नजर आए। सलमान खान और अनिल कपूर रेस 3 के प्रमोशन के लिए फाइनल में पहुंचे थे।

विज्ञापन

3 of 6

फाइनल मुकाबले के दौरान कमेंट्री करते हुए सलमान खान ने चेन्नई सुपरकिंग्स को बूढ़ा बताने वाले की जमकर क्लास ली। 52 वर्षीय इस एक्टर ने कहा कि 30 की उम्र में कौन रिटायर होता है। ट्रोल करने वालों को अपना मुंह बंद रखना चाहिए।
 

 

4 of 6

बता दें कि शुरुआत में सभी ने इस टीम को 'बूढ़ों की फौज' कहकर खारिज कर दिया था। इस टीम में खिलाड़ियों की औसत उम्र 34 साल के पार है। कप्तान धोनी खुद धोनी 36 साल के हैं, जबकि अंबाति रायुडू 32, मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना 31, शेन वॉटसन और हरभजन सिंह 37 साल के वो बुढ़े शेर हैं, जिन्होंने अपने अनुभव से विरोधियों के दात खट्टे कर दिए।

विज्ञापन

5 of 6

इसके बाद सलमान ने अपना एक वाकया सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे वो क्रिकेटर बनते बनते रह गए। दरअसल सलमान अच्छी क्रिकेट खेला करते थे। सलमान के टैलेंट को देखते हुए एक शख्स ने सलमान के पिता सलीम खान से कह दिया कि ये बहुत अच्छा खेलता है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेटे की तारीफ सुनकर सलमान के पिता खुद उनको खेलते देखने चले आए। मगर सलमान ने क्रिकेटर बनने के डर से तुरंत मन में सोच लिया कि इतना गंदा खेलो की पिता इस बारे में सोचे ही नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें