फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: CSK के कप्तान एमएस धोनी और ड्वेन ब्रावो ने लगाई रेस, जानिए कौन जीता

Mon, 28 May 2018 11:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी - फोटो : ipl
चेन्नई सुपरकिंग्स रविवार को आईपीएल 2018 की चैंपियन बनी। एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। चेन्नई की टीम में काफी उम्रदराज खिलाड़ी शामिल थे, जिसकी वजह से उसे बूढ़ी टीम कहा जा रहा था। चेन्नई में औसत आयु 31 वर्ष थी। हालांकि, इस टीम ने दिखा दिया कि फिटनेस के सामने उम्र महज एक नंबर है।
विज्ञापन

2 of 5
MS DHONI
फाइनल जीतने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने कहा था, 'हम उम्र के बारे में बात करते हैं, लेकिन फिटनेस अधिक महत्वपूर्ण है। अंबाती रायुडू की उम्र 33 है, लेकिन यह वास्तव में मायने नहीं रखती। अगर आप किसी भी कप्तान से पूछेंगे, तो वह अपनी टीम में ऐसे खिलाड़ी चाहेगा जो चपल हो।'
विज्ञापन

3 of 5
ms dhoni
इस बात को खुद धोनी ने साबित किया। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 36 वर्षीय धोनी और ड्वेन ब्रावो के बीच रेस हुई है।  धोनी और ब्रावो ने हाथ में बल्ला लेकर रेस लगाई। विकेट्स के बीच दोनों के हाथ में एक बल्ला था और दोनों को तीन रन दौड़ कर लेने थे। 

4 of 5
एमएस धोनी - फोटो : ipl
इस वीडियो में दिखा कि धोनी और ब्रावो उम्रदराज होने के बावजूद काफी फिट हैं और दोनों ने तेजी से तीन रन लिए। हालांकि, इसमें कहना मुश्किल है कि जीत किसकी हुई, लेकिन एक नजर में दिखता है कि कैरीबियाई ऑलराउंडर ने अंतिम पलों में पूर्व भारतीय कप्तान को मात दी। वैसे, यह रेस तो महज एक मस्तीभरी एक्सरसाइज रही और इसमें जीत-हार से कोई असर नहीं पड़ने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेन वॉटसन
बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेन वॉटसन (117*) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत आईपीएल 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। सीएसके ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें