फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saleema Imtiaz: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर बनने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं सलीमा, जताई खुशी

Sun, 15 Sep 2024 09:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सलीमा की बेटी कैनात ने पाकिस्तान के लिए 40 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें 19 वनडे अंतरराष्ट्रीय और 21 टी20 शामिल हैं। 
विज्ञापन
सलीमा इम्तियाज - फोटो : @TheRealPCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को बताया कि सलीमा इम्तियाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के डेवलपमेंट अंपायरों के अंतरराष्ट्रीय पैनल में नामित होने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बन गई हैं। पैनल में सलीमा के नामांकन का मतलब है कि अब वह महिलाओं के द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय मैचों और आईसीसी की महिला प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग करने की पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलीमा इम्तियाज - फोटो : @TheRealPCBMedia

सलीमा ने कहा-  यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, यह पाकिस्तान की हर महत्वाकांक्षी महिला क्रिकेटर और अंपायर की जीत है। मुझे उम्मीद है कि मेरी सफलता उन अनगिनत महिलाओं को प्रेरित करेगी जो खेल में अपनी पहचान बनाने का सपना देखती हैं। यह क्षण क्रिकेट में महिलाओं के बढ़ते प्रभाव और उस विकास को बढ़ावा देने के लिए पीसीबी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सलीमा की बेटी कैनात ने पाकिस्तान के लिए 40 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें 19 वनडे अंतरराष्ट्रीय और 21 टी20 शामिल हैं। 

सलीमा पहली बार अंपायरिंग करती हुईं सोमवार से पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होने वाली टी20 सीरीज में दिखेंगी। उनके साथ पीसीबी अंतरराष्ट्रीय पैनल ऑफ अंपायर के फैसल अफरीदी होंगे और नासिर हुसैन टीवी अंपायर होंगे। हुमैरा फराह चौथे अंपायर के रूप में काम करेंगी और पीसीबी अंतरराष्ट्रीय पैनल ऑफ मैच रेफरी के मोहम्मद जावेद मलिक मैच रेफरी के रूप में सीरीज की देखरेख करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें