फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ने घर में डॉग के साथ की मस्ती, साक्षी ने वीडियो पोस्ट करके बताई स्पेशलिटी

Thu, 05 Oct 2017 08:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : instagram
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कुछ अनोखा करने के लिए जाने जाते हैं और बुधवार को उनकी इस कला से फैंस भी रूबरू हुए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलने के बाद घर पर समय बिता रहे धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में धोनी अपने डॉग के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। देखने को मिला कि धोनी जो एक्टिविटी कर रहे हैं, उनका डॉग भी उसकी नकल कर रहा है। साक्षी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'सैम का मिरर टैलेंट।' साक्षी के इस पोस्ट को समाचार लिखे जाने तक 165,152 लोग देख चुके हैं और 1,861 कमेंट्स आ चुके हैं। 

#belgiummalinois #sam ‘s mirroring talent ! 🤣🤣🤣 @mahi7781 A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on Oct 4, 2017 at 6:41am PDT

बता दें कि टीम इंडिया ने हाल ही में संपन्न पांच मैचों की वन-डे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया। अब दोनों देशों के बीच 7 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच रांची में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी से मिले अनुपम खेर तो इससे सबसे ज्यादा हुए प्रभावित

एमएस धोनी - फोटो : twitter
इससे पहले धोनी के घर उनसे मिलने अभिनेता अनुपम खेर भी पहुंचे थे। अनुपम खेर अपनी फिल्म रांची डायरीज की शूटिंग के लिए रांची में हैं। अनुपम खेर ने धोनी के साथ अपनी तस्‍वीर ट्विटर पर शेयर की। उन्‍होंने महेंद्र सिह धोनी की बेटी जीवा की भी जमकर तारीफ की है।

अनुपम ने धोनी की दो साल की बेटी जीवा की काफी तारीफ की। खेर ने जीवा को बेहद तेज दिमाग की मनोरंजक बच्ची बताया है। अनुपम खेर ने अपने ट्विटर एकाउंट से एक फोटो शेयर की, जिसमें वह धोनी और उनके पिता के साथ दिखाई दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 5 भारतीयों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें

अनुपम ने कहा कि प्रिय साक्षी और एमएस धोनी आपका धन्यवाद। आपका नया घर मुझे बहुत अच्छा लगा। माता पिता से मिलना हमेशा आशीर्वाद देता है। खेर ने कहा कि जीवा राष्ट्रगान सहित अन्य गाने बहुत जोर से गाती है। ईश्वर उस पर कृपा बनाए रखे।  


गौरतलब है कि बुधवार को वर्ल्ड एनिमल-डे था, इस दौरान कई खिलाड़ियों ने अपने पेट्स के साथ तस्वीर साझा की थी। वन-डे टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपने डॉग को सरप्राइज़ दिया था।

Decided to surprise my best bud for #WorldAnimalDay 🐶 The most powerful thing you can do is give a voice to the voiceless pic.twitter.com/WuVdXgx1LF— Rohit Sharma (@ImRo45) October 4, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें