टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के बाद विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले तीसरे कप्तान बनने से अब सिर्फ एक कदम दूर है। इसी दौरान पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने साथी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया है।
सौरव गांगुली ने एक पुराने किस्से को याद करते हुए बताया, 'सचिन को रात में चलने की आदत है। एक दिन बार जब वह सचिन के साथ होटेल में थे, तो उन्होंने सचिन को रात में ऐसे ही घूमते हुए देखा था। पहली बार तो मैंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन अगली ही रात मैंने होटेल में फिर से वही दृश्य देखा'
गांगुली यह बात सचिन से पूछे बिना रह नहीं पाए और उनके सवाल करने पर सचिन ने कहा, 'मुझे रात में चलने की अजीब आदत है। इस कारण मैं नींद में चलता रहता हूँ। गांगुली ने यह भी कहा कि उन्हें सचिन की इस अजीब आदत से काफी डर भी लगता था'
बता दें कि एक जमाने में मैदान पर दोनों की जोड़ी के काफी चर्चे थे। दोनों ने एक-साथ कई बार टीम को जीत दिलाई है। सचिन तेंदुलकर खुद सौरव गांगुली को एक बेहतरीन खिलाड़ी के अलावा एक जबर्दस्त कप्तान भी मानते हैं। सौरव के नेतृत्व में तेंदुलकर ने कई मैच खेले हैं।