फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कार्टून की दुनिया में धमाल मचाएंगे सचिन

Wed, 10 Apr 2013 12:33 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर टेलीविजन पर पहली बार एनीमेटेड अवतार में नजर आएंगे। यह पहला मौका है जब कोई भारतीय क्रिकेटर या कोई खिलाड़ी टेलीविजन पर एनीमेटेड अवतार में लोगों के सामने आएगा।
विज्ञापन


शेमा एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा बनाई जा रही कामिक और रोमांचक सीरीज मास्टर ब्लास्टर्स में सचिन एनीमेटेड किरदार में दिखाई देंगे।

इस सीरीज में कुल 28 एपिसोड तैयार किए जाएंगे और हर एपिसोड 22 मिनट का होगा, जिसमें सचिन दुनिया भर के चुनिंदा उभरते युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर सिखाते नजर आएंगे।

प्रोग्राम फार इंटरनेशनल ट्रेनिंग ऑफ यंग क्रिकेटर्स (पिच) ने उभरते युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए आयोजित शिविर में सचिन का चयन प्रशिक्षक के रूप में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें